Wednesday, 28 February 2018

Funny Chutkule in Hindi for lovers

लड़की: मैं तुम्हारे लिए सारी दुनिया छोड़ दूंगी?
लड़का: मां बाप?
लड़की: हां.
लड़का: खाना पीना भी?
लड़की: हां.
लड़का: इसका मतलब “स्टार प्लस” भी छोड़ दोगी?
लड़की: चल हट अपनी शक्ल देखी है आइने में ?

2)प्रेमिका (प्रेमी से): सामने खिड़की में जो तोता-मैना बैठे हैं, दोनों रोज यहां आते हैं. साथ-साथ बैठते हैं, चहचहाते हैं, प्यार से एक-दूसरे को गुदगुदाते है और एक हम हैं कि हमेशा लड़ते ही रहते हैं.
प्रेमी: तुमने उनकी एक चीज नोट नहीं की. यहां पर रोजाना बैठने वाले जोड़े में तोता तो वही होता है, पर मैना हमेशा नई होती है.

Lover funny jokes

लड़का: यह प्रिंसिपल पागल, खडूस और बेरहम है.
लड़की: तुम जानते हो मैं कौन हूं?
लड़का: नहीं
लड़की: मैं प्रिंसिपल की बेटी हूं.
लड़का: तुम जानते हो मैं कौन हूं?
लड़की: नहीं
लड़का: भगवान का शुक्र है.

2)प्रीतो: अगर मैं किसी जवान लड़के को किस करूँ, तो क्या होगा?
बाबा : नरक में जाओगी!
प्रीतो : अच्छा, अगर मैं आप को किस करूँ तो?
बाबा : चालाक औरत, स्वर्ग में जाना चाहती है!

Girls jokes in Hindi

एक लड़की का एक्सक्यूज़: फोन मत किया करो डियर, मां है नियर, पापा से लगता है फियर, बात नहीं होती है क्लियर. इसलिए एसएमएस किया करो डियर विदाउट फियर एंड वेरी क्लियर.

2)एक लड़की ने छोटे बच्चे के गाल पर किस किया.
लड़की: ओह, तुम्हारे गाल पर लिपस्टिक लग गयी.
बच्चा: कुछ अच्छा करने से अगर दाग लगते हैं तो दाग अच्छे हैं.

Jokes in Hindi for lovers

लड़का: ऐ, तु मुझ से शादी करेगी.

लड़की: नहीं करुंगी.

लड़का: कर ले ना.

लड़की: नहीं.

लड़का: देख मैं तुझे रोज एक इक्लेयर्स दूंगा.

लड़की: इसलिए तो नहीं करूंगी, कल एक से डेरी मिल्क में बात हो गई है.

2)लड़काः अगर वो मेरी नहीं हुई तो मैं उसे किसी की भी नहीं होने दूंगा.

दोस्तः और अगर तेरी हो गई तो क्या सबकी होने देगा?

Lovers jokes in Hindi

लड़की (लड़के से): भाई-जान थोड़ा साइड दे दो.
लड़का (गुस्से में): तुम लड़कियां इतना कंफ्यूज क्यूं करती हो? या तो भाई कह लो या जान.

2)एक लड़का एक लड़की को गणित सिखा रहा था.
पहले उसने लड़की के गाल पर किस किया और फिर दुबारा उसी गाल पर किस करके बोला इसे कहते हैं जमा.
फिर लड़की ने लड़के को किस किया लड़का बोला इसे कहते हैं घटा.
फिर लड़के और लड़की ने एक दूसरे को किस किया और बोला इसे कहते हैं गुणा करना.
इतने में लड़की के पिताजी आ गए और लड़के की पिटाई करके बोले बेटा इसे कहते हैं “विभाजन”.

Premi premika jokes

प्रेमिका ने प्रेमी से कहा -अपनी शादी के लिए ! तुम मां से मिलकर देखों |
प्रेमी बोला - नहीं डियर ! अब तुम्हारे सिवाय कोई दूसरी मेरे मन में नहीं बस सकती |

2)लड़का: क्या तुम मुझसे शादी करोगी?
लड़की: ये तो पुराना तरीका है किसी नए तरीके से प्रपोज करो.
लड़का: क्या अपनी लाश को आग लगाने का मौका मेरे बेटे को देगी?

Lover's jokes in Hindi

एक सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला
लड़का- मेरे साथ चलोगी?
लड़की-कहां ?
लड़का-जहां तुम कहो,
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं।
लड़का-लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता।

2)प्रेमिकाः तुम बिलकुल बदल गए हो, दिन भर सिर्फ अपने ऑफिस में लगे रहते हो,
आज वेलेंटाइंस डे है, सब मजे कर रहे है और तुम,,,, तुम्हे तो मेरी परवाह नही नही है।
प्रेमीः मेरी बात ध्यान से सुनो-प्यार करने वालो कभी किसी की परवाह नहीं करते ।

Premi Premika jokes

प्रेमी (प्रेमिका से)-तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करू?
प्रेमिका- करना क्या है, पैसा फेंको ,माथा टेको और चलते बनो और भी भक्त लाइन में हैं।

2)प्रेमिका अपने प्रेमी से: एक बात बताओ जब वजन, लंबाई, चौड़ाई यह सब नापने के लिए मानक हैं तो प्यार, दोस्ती और विश्वास नापने के लिए कुछ क्यूं नहीं है?
प्रेमी (काफी देर तक लड़की की तरफ देखने के बाद): देख, दिमाग मत खा, बेकार में पिट जाएगी. मैं पहले ही फिजिक्स में फेल हूं.

Lovers jokes

चम्पू अपने दोस्त से- क्या बात है, आजकल तुम्हारी प्रेमिका अक्सर चुप रहती हैं?
दोस्त- दरअसल एक दिन जब हम दोनों फोटो खिंचवा रहे थे, तो फोटोग्राफर ने मेरी प्रेमिका को कह दिया कि जब आप चुप रहती हैं, तो एकदम करिश्मा कपूर की तरह लगती हैं।

2)प्रेमिका (गुस्से से ) : तुम्हारे दिमाग में गोबर भरा है.
प्रेमी (मुस्कराकर) : क्या बात करती हो अगर मेरे दिमाग में गोबर ही गोबर भरा होता तो खाद होती, तब क्या मेरा दिमाग उपजाऊ न बन जाता.

Premi premika jokes

प्रेमी ( प्रेमिका से ) - तुम शादी के बाद अपने लिए नया घर तो नहीं मांगोगी ?
प्रेमिका ( प्रेमी से )- नहीं मैं ऐसी लड़की नहीं हूं। तुम अपनी मां को अलग घर दिला देना।

2)एक लड़के ने एक लड़की को प्रपोज किया और कहा- 'आई लव यू'।
लड़की ने लड़के को एक जोरदार थप्‍पड मारा ओर बोली- क्‍या बोला रे तू?
रोते हुए लड़का बोला- जब सुना ही नहीं था, तो थप्‍पड क्‍यों मारा...।

3.)लड़की (रोमांटिक मूड में बॉयफ्रेंड से): तू जहां-जहां रहेगा मेरा साया साथ होगा.
लड़का: मुझे पहले ही लगा था कि तू भूतनी है.