Wednesday, 7 March 2018

Mast jokes in Hindi on AAP

कश्मीर में जगह-जगह मोदी जी का भाषण करवा दो। बाढ़ के पानी का सदुपयोग बताकर लोगो में उम्मीद जगा देंगे।

2)अरविंद केजरीवालः रायता बनाने के लिए एक किलो दही देना।
दुकानदारः दही खट्टा है सर, रायता अच्छा नहीं बनेगा
अरविंद केजरीवालः कोई बात नहीं तुम दे दो। मुझे तो बस फैलाना ही है, कौन सा खाना है।


3)खबर मिली है कि 'आम आदमी पार्टी' के कार्यकर्ता कश्मीर जाने वाले हैं.....
यह सुनकर मौसम विज्ञान ने बयान जारी किया....
'सेना ने कश्मीरी जनता को पानी के प्रकोप से तो जैसे-तैसे बचा लिया, अब 'रायते' से बचा पाएंगे या नहीं......
'ख़ुदा जाने'

Funny jokes in Hindi

इसका सही उच्चारण कीजिए
(नोट: गणित पसंद करने वाले लोग ज्यादा सावधानी बरतें)
1- अगर आप नौकरीशुदा हैं तो आपकी नौकरी जा सकती है।
2- अगर आप स्टूडेंट हैं तो स्कूल से निकाले जा सकते हैं।

2)दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म के आधार पर भड़काने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए, और यह सुनकर बगल में खड़ा आदमी उन्हें कोड़े से पीटने लगा।

Kejriwal jokes

उधर, केजरी सर उद्धव ठाकरे पर मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं कि 15 दिन में इतना पलटी तो हमने भी नहीं मारी, जितना यह कल का लड़का मार रहा है।
नोट: उद्धव ठाकरे पलटी मारने में केजरी सर के यहां इंटर्नशिप कर रहे हैं।

2) बेटा: पापा, शी चिन फिंग कौन हैं?
पापा: वह चाइनीज प्रेजिडेंट हैं।
बेटा: तो फिर ओरिजिनल प्रेजिडेंट कौन है?

Kejriwal jokes in Hindi

वैसे तो तापमान कम होना शुरू हो गया है लेकिन भारत में आधिकारिक रूप से ठंड तभी शुरू होगी
.
.
.
.
.
.
जब श्री अरविंद केजरीवाल जी अपना क्रांतिकारी मफलर निकालेंगे।


2)बीजेपी की जीत पर नाना प्रकार के राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं-
मनमोहन सिंह: ठीक है।
राहुल गांधी: विक्ट्री इज द स्टेट ऑफ माइंड।
नितिन गडकरी: आज 2 समोसे ज्यादा खाऊंगा।
राज ठाकरे: मी मराठी मानुष। मैं टोल टैक्स देने को तेयार हूं।
ममता बनर्जी: आम बीजेपी को छोरेगा नाइ। आने दो शालों को बेंगोल।
मुलायम सिंह: मोई आ ईतना अई बाअ नई ऐ। आम्प्लदयिक अक्तियां आ लई ऐं। (अनुवाद- मोदी का जीतना अच्छी बात नहीं है। साम्प्रदायिक शक्तियां आ रही हैं।)
शरद पवार: अब्बा डब्बा जब्बा, अब्बा डब्बा जब्बा, अब्बा डब्बा जब्बा। (अनुवाद- हम बाहर से समर्थन देने को तेयार हैं।)
राजीव शुक्ल, सलमान खुर्शीद, रशीद अल्वी, मीम अफजल और अन्य कांग्रेसी: कांग्रेस ने जितनी सीटें जीती हैं। राहुल जी की वजह से जीती हैं।
केजरीवाल: जी हमें तो कुछ नहीं पता। हम तो छोटे आदमी हैं जी।

Rahul gandhi funny jokes

जाना तेरे इश्क में जिंदगी हो गई फटेहाल है
.
.
.
पहले मस्त थी जिंदगी, अब कांग्रेस जैसा हाल है


2)राहुल - मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा।
स्पीकर - अच्छा बोल ले।
राहुल - जब लोकसभा में स्पीकर है तो गाने क्यों नहीं बजाते
.
.
.
स्पीकर - बाहर निकालो इसे।

Congress jokes

कांग्रेस का हाल ऐसा है आजकल कि अगर किसी नेता को बर्थडे भी विश करो तो जवाब मिलता है
.
.
.
.
.
.
लोकतंत्र में हार-जीत को लगी ही रहती है।


2)केजरीवाल ने दुकान पर जाकर पूछा, 'भाई लहर है।'
दुकानदार ने जवाब दिया, 'नहीं, कोक है।'
केजरीवाल (साथ चल रहे पत्रकारों से), 'देखा लहर नहीं है।'

Happy New year jokes on leaders

कई नेता हैपी न्यू इयर देखने पहुंचे।
शाहरुख खान: यह कहानी है दुनिया की सबसे बड़ी चोरी की।
सभी नेता: हा हा हा हा हा।


2)एक नेताजी नाव से कहीं जा रहे थे कि अचानक ज़ोरदार तूफ़ान आया और उनकी नाव पलट गई। उन्हें तैरना नहीं आता था। उन्होंने प्रार्थना की, 'भगवान अगर मुझे बचा लिया तो मैं गरीबों में 21 किलो लड्डू बांटूंगा।'

फिर ज़ोर से हवा चली और एक बड़ी से लहर के साथ एक लकड़ी की शाख आई। नेताजी उसका सहारा लेकर तैरने लगे। जब किनारा करीब आया तो वह चिल्लाए, 'कौन से लड्डू, कैसे लड्डू?'

फिर ज़ोर से एक लहर आई और उनके हाथ से लकड़ी छूट गई। नेताजी बोले, 'अरे भड़क क्यों रहे हो? मैं तो पूछ रहा हूं कौन से लड्डू- बेसन के या बूंदी के?'

Lalu jokes in Hindi

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग में अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह बदलने का ऐप्लिकेशन दिया।
केजरीवाल ने कहा कि जब भी इनके कार्यकर्ता 'झाड़ू' लेकर प्रचार के लिए निकलते हैं
.
.
.
जनता इसे मोदी के स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम समझ लेते हैं...


2)लालूजी का PA: सर आजकल दुनिया में एक नई समस्या आ गई है।
लालू: कौन सी?
PA: ईबोला
लालू: कौन बोला?
PA: नहीं सर, ईबोला।
लालू: अरे कौन बोला भाई? नीतीश बोला? मोदी बोला? कौन बोला?
PA: अरे आप समझ नहीं रहे हैं, ईबोला-ईबोला।
लालू: अरे हम नहीं समझ रहे हैं कि तुम पगला गए हो। बोला कौन? मनमोहन बोल दिए क्या?

Mast jokes in Hindi for what's app

स्टार प्लस के धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में आतंकवादियों ने एक प्लेन हाइजैक कर लिया है जिसमें संध्या के रिश्तेदार भी हैं।
.
.
.
मोदी सरकार जवाब दे कि आतंकवादियों से प्लेन को छुड़वाने के लिए वह क्या कर रही है: अरविन्द केजरीवाल


2.)जब सचिन की आत्मकथा रिलीज होने वाली थी तो ग्रेग चैपल के साथ-साथ मनमोहन सिंह भी डरे हुए थे।
.
.
उन्हें यह डर था कि कहीं सचिन भी यह खुलासा न कर दें कि यूपीए सरकार में उनकी नहीं चलती थी।


3)नेताजी ने रैली में कहा, हमारी पार्टी में करप्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है...
.
.
.
.
.
भीड़ में से आवाज आई- हाउसफुल हो गया क्या?

Jokes in Hindi for what's app

रोहित शर्मा की रेकॉर्डतोड़ पारी के बाद शिव सेना की मांगः
हमें रोहित शर्मा का बैट, ग्लव्स, हेलमेट और पैड्स चाहिए...अच्छा बैट और ग्लव्स ही दे दो...चलो हेलमेट ही दे दो। अरे पैड तो दे दो।


2)एनसीपी चाहे तो अगले चुनावों में यह कहकर बीजेपी के खिलाफ मुद्दा बना सकती है कि जो पार्टी हमारा समर्थन ले सकती है, उसका क्या भरोसा?