Friday, 9 March 2018

Hindi Chutkule

पठान ने कस्टमर केयर पर फोन किया।
पठान: मेरा मोबाइल कुत्ता निगल कर भाग गया।
कस्टमर केयर अधिकारी: तो मैं क्या करूँ उसमे?
पठान: बस इतना बता दो कि रोमिंग तो नहीं लगेगी?

2) एक बार पठान एक आर्ट गैलरी में गया।
पठान(मैनेजर से): यह ऐसी बेहुदा चीज़ों को आप आर्ट कहते हैं।
मैनेजर: माफ़ कीजिये, यह शीशा है।

3) एक बार एक कब्र खोदने वाले ने खूब शराब पी ली और नशे की हालत में इतनी गहरी कब्र खोदी कि उसमें से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया। रात को जब सर्दी बढ़ गयी तो चिल्लाया, "अरे मुझे बड़ी सर्दी लग रही है। कोई कुछ करो।"
तभी वहां से एक पठान गुज़र रहा था जो उसे देख लार बोला ,"सर्दी तो लगेगी ही। लोग तुम पर मिट्टी डालना भूल गए हैं।"

Hindi Jokes

एक बार पठान की बिल्डिंग में आग लग गयी।
फायरमैन(पठान से): तुम ऊपर से कूद जाओ, हम तुम्हें इस जाल में पकड़ लेंगे।
पठान: नहीं, मुझे तुम लोगों पर भरोसा नहीं है। जाल को ज़मीन पर बिछा दो।

2) पठान: मैं मरने के बाद अपना दिमाग हॉस्पिटल में दान करना चाहता हूँ।
सिंधी: हाँ सही है। तुम्हारा दिमाग उनके बहुत काम आएगा।
पठान: वो कैसे?
सिंधी: डॉक्टरों को भी पता चल जायेगा कि जो दिमाग कभी इस्तेमाल ही नहीं हुआ वो कैसा होता है।

Funny Chutkule

पठान के तलाक़ का मुक़दमा अदालत में चल रहा था।
जज: मैंने इस मुक़दमे के बारे में यह फैंसला किया है कि तुम्हारी बेगम को हर महीने 20,000 रुपये मुआवजे के तौर पर मिलेंगे।

पठान: बहुत-बहुत मेहरबानी जज साहब, और हाँ कभी-कभी मेरे पास पैसे होंगे तो मैं भी थोड़े पैसे दे दिया करूँगा।

2) सिंधी: तुम आज ये पार्टी क्यों दे रहे हो?
पठान: ओये मेरा स्कूटर ग़ुम हो गया है इसलिए।
सिंधी: अरे स्कूटर ग़ुम होने में कौन सी ख़ुशी की बात है?
पठान: अरे ख़ुशी की तो बात है, सोचो अगर स्कूटर पर मैं बैठा होता तो मैं भी ना गुम हो जाता।

Hindi Jokes for what's app

पठान: मैंने आपकी दूकान से मुर्गी दाना खरीदा था।
दूकानदार: तो क्या हुआ, कुछ खराबी है क्या?
पठान: हाँ, एक महीना हो गया उसे खेत में बोये हुए, अभी तक मुर्गी नहीं उगी।


2) पठान और सिंधी आपस में बातें कर रहे थे।
सिंधी: चल अपने बचपन की कोई बात बता?
पठान: यार, बचपन में... मैं बहुत ताक़तवर था।
सिंधी: अच्छा... वो कैसे?
पठान: अम्मी कहती है बचपन में जब मैं रोता था तो सारा घर सिर पर उठा लेता था।

3) पठान: डॉक्टर साहब, आज सुबह से मेरे सिर में और पेट में दर्द हो रहा है।
डॉक्टर: कोई बात नहीं, यह लो एक गोली पेट दर्द के लिए और एक सिर दर्द के लिए। दोनों अभी खा लो।
पठान: लेकिन डॉक्टर साहब, खाने के बाद गोलियों को कैसे पता चलेगा कि किसको किस तरफ जाना है?

Funny jokes in Hindi

पठान की बेगम(रोमांटिक होते हुए): सुनिए जी मुझे एक पप्पी चाहिए।
पठान: लो घर में खाने के लाले पड़े हैं, इनको कुत्ता रखना है।

2) सिंधी: तुम ये ईंट लिए क्यों फिर रहे हो?
पठान: कुछ नहीं यार, मैं अपना घर बेचना चाहता हूँ और ये उसका नमूना है।

3) सिंधी: ओये तू वहां कोने में क्यों बैठा है?
पठान: सर्दी बहुत है न इसलिए।
सिंधी: सर्दी है तो कोने में क्या तापमान ज्यादा है?
पठान: हाँ, तुम्हे नहीं पता कोना 90 डिग्री का होता है।

Hindi Jokes for what's app

पठान कॉफ़ी शॉप में वेटर से: एक कॉफ़ी कितने की है?
वेटर: सर, 50 रुपये।
पठान: सामने वाली दुकान पर तो 1 रुपये लिखा है।
वेटर: अबे धयान से पढ़, कॉफ़ी नहीं कॉपी लिखा है, फोटो-स्टेट की दुकान है वो।

2) पठान पहली बार अपनी बेगम को लेने ससुराल गया तो उसका जम कर स्वागत! हुआ खाने को अलग अलग तरह के पकवान बनाये गये।
खाना खाते वक्त सास ने पुछा, "दामाद जी, आपको कौन सी डिश पसंद है?"
पठान शरमाते हुए बोला, "जी, Tata Sky!"

3) पठान की बेगम रात को: सुनिए ज़रा उठिए aur देखिये अलमारी के पास चोर खड़ा है।
पठान: उसके पास हथियार हुआ तो?
बेगम: अरे आप घबराओ मत, आपका तो इंश्योरेंस है, पर गहनों का नहीं है।

Jokes in Hindi

पठान एक लम्बी सी पाईप से हुक्का पी रहा था।
सिंधी: इतने लम्बे पाईप से हुक्का क्यों पी रहे हो?
पठान: ओ यार, डॉक्टर ने तम्बाकू से दूर रहने को कहा है।

2) एक बार पठान डॉक्टर के पास गया और बोला,
"डॉक्टर साहब सुना है आप मरीज लाने वाले को कमीशन देते हैं।"
डॉक्टर: कहाँ है मरीज?
पठान: जी मैं ही हूँ।

3) पठान अपने दोस्तों के साथ बैठा जुआ खेल रहा था कि पुलिस आ गयी। पठान भाग कर पुलिस की गाडी में बैठ गया।
पुलिस वाला: हम यहाँ तुम्हें पकड़ने आये हैं और तुम गिरफ्तार होने से पहले खुद ही गाडी में आकर बैठ गए, क्यों?
पठान: पिछली बार जब मैं पकड़ा गया था तो मुझे गाडी में खड़े खड़े ही जाना पड़ा था इसलिए।

Jokes in Hindi

पठान की बेगम ने नमाज़ पढ़ कर दुआ के लिए हाथ उठाये पर कुछ नहीं माँगा और हाथ नीचे कर लिए।
पठान: यह क्या, तुमने दुआ क्यों नहीं माँगी?


बेगम: माँगने ही लगी थी कि अल्लाह आपकी तमाम मुश्किलें खत्म कर दे, फिर सोचा कहीं मैं ही ना खत्म हो जाऊं।

2) पठान: मेरी बीवी बिजली है बिजली।
सिंधी: तो ज़रा उससे पूछ कि हर दो घंटे बाद कहाँ चली जाती है?

Very Funny jokes in Hindi

पठान ने लस्सी की दूकान लगाई।
ग्राहक: अरे इस लस्सी में मक्खी गिरी हुई है।
पठान: ओये, दिल बड़ा रख ये छोटी सी जान, तेरी कितनी लस्सी पी जायेगी।

2) सिंधी: सुना है तुम्हें नौकरी से निकाल दिया।
पठान: हाँ, उन लोगों ने मेरे ऊपर चोरी का इल्जाम लगा दिया था।
सिंधी: अरे तो तुम्हें कहना चाहिए था कि साबित करके दिखाएं।
पठान: कहा था।
सिंधी: फिर?
पठान: उन्होंने साबित कर दिया।

3) पठान डॉक्टर के पास गया और बोला,
"डॉक्टर साहब बुखार आ रहा है।"
डॉक्टर(नब्ज़ पकड़ कर): हाँ बुखार तो है, मैं दवाई लिख देता हूँ।
पठान: डॉक्टर साहब, कडवी दवा मत लिखना।
डॉक्टर ने उसे घूर कर देखा और फिर दवाई लिखने लगा।
पठान फिर बोला, "डॉक्टर साहब कडवी दवा मत लिखना।"
डॉक्टर को गुस्सा आ गया और बोला, "तो क्या साले एक किलो जलेबी लिख दूँ।"

Mast jokes in Hindi for what's app

पठान ने मौलाना को बहुत मारा!
किसी ने पूछा क्यों मारा!
पठान: ये कहता है तमाम मुसलमान जन्नत के मजे लेंगे! जन्नत हमारा बीवी का नाम है!

2) पठान: कल एक पहलवान ने मेरे भाई को पीटा। मुझे पता लगा तो मैं तो सीधा उसके घर घुस गया।
सिंधी: तो फिर क्या हुआ?
पठान: वही, जो मेरे भाई के साथ हुआ। पहलवान ने मुझे भी खूब पीटा।

3) पठान रात को सो रहा था कि अचानक उसका फ़ोन बजा, दूसरी तरफ से लड़की की आवाज़ थी,
"मैं तैनू समझावा की, ना तेरे बिना लगदा जी।"
पठान: तो तुम मुझ से शादी कर लो।
दूसरी तरफ से आवाज़ आई,
"इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 2 दबायें।"